गुड़गांव, दिसम्बर 9 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार को डीएवी स्कूल, सेक्टर 14, गुरुग्राम में आर्य युवा समाज की अध्यक्षता में एक नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ हुई, जिससे वातावरण सकारात्मकता और आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत हो गया। इसके बाद छात्रों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने नशे के भयानक दुष्परिणामों को अत्यंत प्रभावशाली और संवेदनशील ढंग से दर्शाया। नाटक ने उपस्थित सभी लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान पर गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.