साहिबगंज, जुलाई 22 -- राजमहल, प्रतिनिधि। मुरली स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। मौके पर कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। मौके पर डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद थे। फोटो 6, मॉडल कॉलेज में शपथ लेते विद्यार्थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...