नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ निकली जागरूकता रैली
मऊ, अगस्त 4 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सोमवार को सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या वंदना पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना कर किया। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर मझवारा मोड़ तक पहुंची और वहां से विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: कॉलेज परिसर लौटी। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता से जुड़े संदेशों वाले नारे लगाए और लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। रैली के समापन के बाद आयोजित संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मेडिकल छात्रों ने निकाली नशा मुक्ति जागरुकता रैली प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.