नशा मुक्त समाज के लिए 900 विद्यार्थियों ने ली प्रतिज्ञा
दुमका, अगस्त 24 -- नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग दुमका द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत सोमवार को डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जिला स्कूल दुमका और तीरंदाजी ट्रेनिंग सेंटर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों संस्थानों के कुल 900 छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ, सकारात्मक जीवन जीने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान बीके रेखा बहन ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया और विद्यार्थियों को नशा मुक्त, स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्त रहने की शपथ इस अवसर पर विनोद प्रसाद साह ने विद्यालय का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.