नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का लिया संकल्प
जहानाबाद, जून 20 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। नशा मुक्ति सप्ताह के तहत नारायण युवा कला जत्था मसौढ़ी द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा अरवल प्रखंड के जनकपुर धाम, कलेर प्रखंड के कलेर बाजार तथा सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड के सोनभद्र बाजार में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- बाल विवाह उन्मूलन को लेकर हुआ नुक्कड़ नाटकनशा के दुष्प्रभाव नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा इससे आर्थिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती है। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.