नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की पहचान, छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी के निर्देशन में नशा मुक्त जन जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' थीम पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी पारुल यादव ने छात्राओं, स्वयंसेविकाओं, रेंजर्स छात्राओं और शिक्षकगण को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। सभी ने कभी नशा न करने और दूसरों को भी नशे से बचाने का संकल्प लिया। वहीं, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा (असिस्टेंट प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा) के निर्देशन में छात्राओं ने 'नशा मुक्त युवा का राष्ट्र निर्माण में योगदान' विषय पर निबंध लिखकर अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- नशे का सेवन परिवार के लिए एक अभिशाप छात्राओं ने नशे के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.