नशा मुक्त युवा संदेश के साथ सूरत में होगी फिट इंडिया साइकिल रैली
नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 89वां आयोजन छह सितंबर को सूरत में किया जाएगा। इस बार इसका विषय नशा मुक्त युवा, विकसित भारत रखा गया। इसका उद्देश्य फिटनेस, खेल और सामुदायिक भागीदारी के जरिए युवाओं को स्वस्थ और नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया इस साइकिल अभियान का नेतृत्व करेंगे। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी इसमें शामिल होंगे। मंडाविया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त युवा, विकसित भारत के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का यह आयोजन युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए समर्पित है। संडे ऑन साइकिल और अन्य फिटनेस गतिविधियों के जरिए फिट इंडिया ऐसी पीढ़ी तैयार करने में मदद कर रहा है, जो स्वस्थ, आत्मविश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.