बदायूं, जून 28 -- बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान थीम पर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान नुक्कड़ नाटक पेश किये एवं पोस्टर प्रतियोगिता करायी, साथ ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्राचार्य डॉ. उदय प्रताप सिंह भास्कर ने कहा नशा एक धीमा जहर है जो युवा शक्ति और राष्ट्र के भविष्य को खोखला कर देता है। फार्मेसी के छात्र होने के नाते आप स्वास्थ्य के प्रहरी हैं। आपका कर्तव्य है कि समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करें। नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की पहचान बनेंगे। निशा शर्मा, आकाश चंदक, चरणजीत ने भी अपने-अपने शब्दों में छात्रों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त युवा विकसित भारत की पहचान बनेंगे उन्होंने कहा कि...