बोकारो, अगस्त 1 -- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान देशव्यापी जनआंदोलन के रूप में चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य वर्ष 2047 तक नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए युवाओं को जागरूकता, स्वयंसेवा और जनभागीदारी से जोड़ना है। इसी क्रम में बोकारो जिले के चिन्मय विद्यालय सेक्टर-5 और राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, बालीडीह को प्रमुख आयोजन स्थल बनाया गया है। यहां 2 अगस्त को सुबह 10 बजे छात्र-छात्राएं, माय भारत स्वयंसेवक, एनएसएस स्वयंसेवक एवं अन्य युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन में शामिल होंगे तथा सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ लेंगे। यह भी पढ़ें- युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी:डीएम अ...