नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान हुआ शुरु
बगहा, अगस्त 2 -- बगहा, हमारे संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बड़गांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के राष्ट्रीय शुभारंभ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार राम ने की। इसकी शुरुआत में सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाकर की गई। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. राम ने कहा कि इस अभियान के तहत देशभर के 10 हजार से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें एक करोड़ से अधिक युवाओं की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नशा मुक्त भारत विषय पर संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना गया। यह भी पढ़ें- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.