बरेली, सितम्बर 21 -- रामचंद्र मिशन के हार्टफुलनेस केंद्र परसाखेड़ा आश्रम में पूज्य दाजी के जन्मदिवस पर भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह 6:30 बजे सामूहिक ध्यान से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ ली। साधकों को पूज्य गुरुदेव का विशेष संदेश भी सुनाया गया। आयोजन में सेंटर कोऑर्डिनेटर बीएस राठौर, आश्रम प्रबंधक पीसी पाठक समेत स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: नशामुक्त युवा अभियान में हॉस्टल के विद्यार्थियों ने ली शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...