कुशीनगर, अगस्त 2 -- कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत के तत्वावधान में चल रहे नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत शिव दुलारी देवी दलडपट शाही स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामकोला में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कुल 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नशा उन्मूलन का संदेश दिया। मुख्य अतिथि रहे रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड व विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए नशामुक्त समाज आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: 'नशा केवल व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है' प्...