किशनगंज, अगस्त 3 -- किशनगंज, निज संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं माई भारत कार्यक्रम के तत्वावधान में नेहरू कॉलेज बहादुरगंज , किशनगंज में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में किशनगंज के 800 से अधिक युवाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़कर संबोधन में सहभागिता की। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण आयोजितकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर से जुड़े युवाओं को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा देश के प्रत्...