नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
विकासनगर, जून 24 -- हरीश बेंजवाल नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग सहसपुर की ओर से मिनी स्टेडियम शंकरपुर में युवाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ नशे से दूर रहने का संदेश देना रहा।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद इमरान ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा की ओर अपना ध्यान केंद्रित करें। दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में नीतीश कुमार (कैंचीवाला) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.