कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- राजकीय महाविद्यालय सिराथू में शुक्रवार को प्राचार्य प्रो. संजय प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में 'नशा मुक्त समाज' बनाने को लेकर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के उद्देश्य से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'से नो टू ड्रग्स, से येस टू लाइफ' रहा। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे के सामाजिक, पारिवारिक तथा शारीरिक दुष्परिणामों तथा बचाव के उपायों को पोस्टरों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से उजागर किया। जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की अपील की। प्रतियोगिता में...