गोरखपुर, जुलाई 23 -- गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तहत गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। उन्होंने शिविर में लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स एवं अधिकारियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। कुलपति ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि युवा वर्ग नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग करे तो विकसित और सशक्त भारत के निर्माण का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन कैंप कमांडेंट कर्नल ए.पी. सिंह ने किया। प्रो. विनीता पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे, कैंप उप कमांडेंट मेजर आकांक्षा पांडेय, कैप्टन निधि...