बागपत, फरवरी 17 -- बड़ौत। नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा के रविन्द्र तोमर पैदल बुग्गी लेकर भारत का भ्रमण कर रहे है। वह मंगलवार को अपनी बुग्गी लेकर बड़ौत पहुंचे, जहां पर बड़ौत चेयरमैन बबीता तोमर के आवास पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल देता है, इसलिए इससे दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना जरूरी है। बताया कि वह प्रत्येक दिन 40 से 45 किलोमीटर बुग्गी चलाते है। वह पांच राज्यों का भ्रमण कर चुके है। इस मौके पर पूर्व विंग कमांडर विरोहित तोमर, डॉ.वरुण तोमर, बोबी तोमर, दीपक तोमर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...