नशा मुक्त भारत के लिए किया जागरूक
प्रयागराज, जुलाई 29 -- प्रयागराज। प्रदेश सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना परिसर इकाई एवं व्यावहारिक अर्थशास्त्र विभाग ने बुधवार को करछना के चाका ब्लाक में तहसील स्तर के स्थानीय प्रतिष्ठानों में जागरूकता सभा का आयोजन किया। इस मौके पर जुटे छात्रों ने स्थानीय कर्मियों एव व्यापारियों से संवाद कर प्रदेश सरकार की नशा मुक्ति एवं पुनर्वास योजनाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. आशुतोष कुमार सिंह, प्रो. विवेक कुमार सिंह, प्रो. राजकुमार गुप्त, डा. प्रदीप कुमार त्रिपाठी, डा. श्वेता कुमारी, डा. अतुल कुमार वर्मा एवं डा. राहुल कुमार ने सहभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.