नशा मुक्त भारत के लिए ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड जारी
बागेश्वर, मई 25 -- बागेश्वर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देश में मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने के उद्देश्य से संचालित जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एनएमबी (नशा मुक्त भारत ) ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड जारी किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में आयोजित होने वाली सभी जागरूकता एवं आउटरीच गतिविधियों के दौरान एनएमबी ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड का व्यापक रूप से प्रसार किया जाएगा। इसके अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों सहित अन्य उपयुक्त माध्यमों के जरिए लोगों को नशामुक्त भारत अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता को बढ़ावा मिल सके। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सेवा योजना द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.