बोकारो, अगस्त 2 -- बोकारो प्रतिनिधि। चिन्मय विद्यालय, बोकारो में रविवार को विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यालय के 375 से अधिक विद्यार्थी व शिक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन से जुड़े। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आर. एन. मलिक, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप-प्राचार्य नरेंद्र कुमार व उप-प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन एनआईसी, बोकारो की ओर से किया गया। कक्षा 12 की छात्रा राशि के संचालन में विद्यार्थियों ने प्रेरक भाषण, स्लैम पोएट्री व मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। यह भी प...