नशा मुक्त भारत अभियान में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
बोकारो, जुलाई 27 -- मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, चास में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में कविता पाठ, भाषण, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, नृत्य, लोकगीत व रैप गायन, नारा लेखन व रील मेकिंग प्रतियोगिताएं हुईं। जिला युवा अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बोकारो का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान पर प्रतियोगिता, पुरस्कृत प्रतियोगिता में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.