साहिबगंज, मई 15 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में मुरली स्थित मॉडल कॉलेज में गुरुवार को प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभा रक्षित, मीठी कुमारी, मंपी कुमारी ने अपनी उत्कृष्ट पेंटिंग के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों पुरस्कृत भी किया गया। डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त किया। फोटो 01, मुरली स्थित मॉडल कॉलेज में कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य व विद्यार्थीगण। यह भी पढ़ें- नशा स्वस्थ समाज, राष्ट्र व परिवार के लिए खतरा: डॉ रणजीत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...