नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कार्यशाला
सीतामढ़ी, अगस्त 21 -- सुप्पी। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रीतेश कुमार ने किया। कार्यशाला में वक्ताओं नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाने का कार्यक्रम निर्धारित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि नागेन्द्र राय ने कहा कि नशा मुक्त समाज ही परिवार, गांव,समाज, राज्य,देश की तरक्की का आसान रास्ता है। इसलिए हम लोगों को समाज से नशा जैसी कलंक को हटाने में प्रशासन के सक्रिय सहयोग देने की आवश्यकता है। मौके पर मुखिया हेमंत कुमार मिश्र, रणजीत कुमार, रणजीत दास,विजय पासवान समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.