नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश
फरीदाबाद, मई 21 -- पलवल, सरसमल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जागरूकता कार्यक्रमों, रैलियों और शपथ समारोहों के आयोजन पर जोर दिया गया। प्रशासन ने स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर ई-प्रतिज्ञा और क्यूआर कोड के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। अभियान के जरिए युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक किया जाएगा। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशे से मुक्त बनाना है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अभियान को गांव-गांव और शहर के हर क्षेत्र तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत अभियान ई-प्रतिज्ञा और क्यूआर कोड को सभी जागरूकता कार्यक्रमों में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन शपथ ले सकें। सामाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.