नशा मुक्त भारत अभियान के लिए युवाओं ने ली शपथ
चंदौली, जून 23 -- चहनियां(चंदौली),हिन्दुस्तान संवाद। लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामगढ़ में मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित नशा मुक्त भारत अभियान: विकसित भारत की पहचान विषय पर शपथ एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान युवाओं ने नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने और समाज में जनजागरूकता फैलाने का संदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.