नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम
बोकारो, जून 20 -- बोकारो प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर शनिवार को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में जीजीपीएस स्कूल सेक्टर-5, डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर-8डी, डीएवी स्कूल सेक्टर-2 समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों तथा उससे होने वाली सामाजिक, शारीरिक और मानसिक हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मादक पदार्थों के सेवन, तस्करी एवं अवैध कारोबार से संबंधित कानूनी प्रावधानों और उनके दंडात्मक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला।इस यह भी पढ़ें- बीएड प्रशिक्षुओं ने चलाया नशामुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.