लखीसराय, जून 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित केएसएस कॉलेज परिसर में बुधवार को युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने और समाज को एक नई दिशा देने को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान का उद्घाटन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत की। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति सप्ताह का शुभारंभ, सभी प्रखंडों में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथउद्घाटन कार्यक्रम इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बिपिन कुमार ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा पूरे देश में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के गंभीर दुष्परि...