नशा मुक्त बनाए जाएंगे जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान
नवादा, अगस्त 24 -- विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाने और स्कूलों में स्वस्थ एवं तंबाकू मुक्त वातावरण तैयार करने को लेकर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अभियान तेज किया जाएगा।
तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान अभियान तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान अभियान के तहत स्कूलों को निर्धारित पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने स्कूलों को एक सप्ताह के अंदर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।
जागरूकता फैलाना अभियान के तहत सरकारी एवं निजी स्कूलों में तंबाकू सेवन के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्कूल परिसर में तंबाकू उत्पादों के सेवन और बिक्री पर रोक लगाने के साथ विद्यार्थियों को इसके गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन को भी अभियान में सक्रिय भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.