नशा मुक्त धनबाद के लिए निगम कर्मियों की मानव शृंखला
धनबाद, जून 23 -- धनबाद। नशा मुक्त धनबाद बनाने और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम धनबाद की ओर से सोमवार को मानव श्रृंखला बनाई गई। नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर गोल्फ ग्राउंड पार्क तक आयोजित इस कार्यक्रम में निगम के पदाधिकारी, कर्मचारी, सीआरपी ,स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, महिलाएं तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशा नहीं करने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने की सामूहिक शपथ भी ली। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो" सहित विभिन्न नारों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरीं सूर्या नर्सिंग कॉलेज छात्राएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.