नशा मुक्त झारखंड अभियान के तहत राजनगर प्रखंड के टीटीडीह में नुक्कड़ नाटक द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सराईकेला, जून 15 -- राजनगर : निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जागरूकता अभियान तथा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 26 मई से 26 जून तक आयोजित विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के क्रम में जिला स्वास्थ्य समिति, सरायकेला-खरसावां द्वारा "नशा मुक्त झारखंड" अभियान के तहत राजनगर प्रखंड अंतर्गत टीटीडीह में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान नाट्यकर्मियों द्वारा निषिद्ध मादक पदार्थों एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.