पिथौरागढ़, फरवरी 18 -- पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत गेठीगडा में नशा मुक्ति को लेकर एक जनजागरुकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान लोगों को ग्रामीणों को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति व उसके दुष्परिणामों को लेकर जानकारी दी गई। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में हिट पहाड़ जन-जागरूकता समिति ने नाटक पेश किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन सामूहिक प्रयासों से ही संभव है और नशा मुक्त ग्राम बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। किशोरी व महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने सीमित रोजगार अवसर, प्रशिक्षण की कमी और आर्थिक संसाधनों का अभाव सहित अन्य मुद्दे उठाए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अंकित पाण्डेय,प्रो.रिटायर सरोज वर्मा,सचिव अभिषेक सिंह पोखरिया, विशाल सिरौला, साक्षी तिवारी,नीलम गोबाड़ी,ग्राम प्रधान महेश राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...