कन्नौज, मार्च 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में नशा मुक्त अभियान के तहत "पापा नशा छोड़ो" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर और चित्रों के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमीरुल हसन ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्त भारत अभियान समाज को इस बुराई से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि यदि शिक्षक, अधिकारी और अभिभावक सभी मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएं तो निश्चित रूप से प्रदेश और देश से नशे की समस्या को काफी हद तक समाप्त किया जा सकता है। बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में "नशा छोड़ो, बच्चों को पढ़ाओ" और "नशा मुक्त भारत, सशक्त भारत" जैसे संदेश प्रमुख रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.