बिजनौर, अगस्त 2 -- गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रासेयो की इकाइयों के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद आरिफ एवं डॉ. उदिता राजपूत के संयुक्त निर्देशन में संपन्न हुआ। ​उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महाविद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया।​स्वच्छता कार्य के उपरांत केंद्र सरकार के माय भारत पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया। इस पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने में महाविद्यालय के पुस्तकालय लिपिक अजय कुमार का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Purnia N...