नशा मुक्ति सेवा संकल्प अभियान में छात्रों ने ली नशा मुक्ति शपथ
संभल, सितम्बर 21 -- एसएम कॉलेज में सोमवार को नशा मुक्ति सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य द्वारा छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कॉलेज परिसर में सोमवार को नशा मुक्ति सेवा संकल्प अभियान जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर दानवीर सिंह यादव ने शिक्षा को और छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभाव के प्रति समाज को जागरूक करना और नशा मुक्त समाज के निर्माण के साथ सामूहिक संकल्प को मजबूत करना है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. हेमंत कुमार ने नशे से होने वाले शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभाव पर चर्चा करते हुए नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- चाणक्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.