नशा मुक्ति सप्ताह में अधिकारियों व कर्मियों ने ली शपथ
सीवान, जून 19 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर में गुरुवार को नशा मुक्ति सप्ताह के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बीपीआरओ शबाब अहमद ने किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त कर स्वस्थ एवं जागरूक वातावरण का निर्माण करना है। अभियान के तहत आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। साथ ही नशा उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता फैलाने का भी आह्वान किया गया। कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.