लखीसराय, जून 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जिले में 17 जून से 29 जून तक नशा मुक्ति सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को सभी प्रखंड मुख्यालयों तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर अधिकारियों, कर्मियों एवं आम लोगों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति सप्ताह का शुभारंभ, सभी प्रखंडों में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने न केवल स्वयं नशे से दूर रहने, बल्कि ...