नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री का युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद दो को
हजारीबाग, अगस्त 1 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत के तत्वावधान में संचालित नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2026 को देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। हजारीबाग में इस कार्यक्रम का आयोजन विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में 2 अगस्त 2026 को सुबह 9:00 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में माई भारत एनएसएस स्वयंसेवक, युवा क्लबों के सदस्य, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न संस्थाओं के युवा भाग लेंगे। यह जानकारी जिला युवा पदाधिकारी रुद्र शेखर ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर युवाओं द्वारा नशा मुक्ति शपथ ली जाएगी तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त किया जाएगा। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.