नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है: एसडीएम
मुंगेर, अगस्त 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के तहत रविवार की शाम नगर के मारवाड़ी टोला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की हवेली खड़गपुर शाखा में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, जिप प्रतिनिधि टुनटुन ठाकुर, महिला समाजसेवी रेखा सिंह चौहान, केंद्र संचालक बीके स्नेहा दीदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। केंद्र संचालक बीके स्नेहा दीदी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में प्रशाल में मौजूद लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर एसडीएम राजीव रोशन ने कहा कि नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान को क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। बीके स्नेहा दीदी ने कहा कि यह कार्यक्रम दादी प्रकाशमणि जी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.