सीवान, मार्च 10 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बीआरसी रघुनाथपुर में सोमवार को नशा मुक्ति विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने अपने भाषण के माध्यम से नशीली दवाओं का उपयोग और इससे होने वाली सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर प्रकाश डाला। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टर और चित्रों के माध्यम से नशा छोड़ो, जीवन संवारो एवं स्वस्थ समाज, नशामुक्त भारत जैसे संदेश प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.