नशा मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
रांची, जून 24 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बेड़ो में बुधवार को नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए नशे के दुष्प्रभावों को पोस्टरों के माध्यम से दर्शाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशा न करने की शपथ ली और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यालय के निदेशक कैलाश कुमार ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए घातक है और इससे बचना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को असली और नकली हीरो का फर्क समझने की बात कही और महापुरुषों से प्रेरणा लेने की सलाह दी। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ कुमार, सौरव केशरी और इशांत बड़ाईक प्रथम रहे। यह भी पढ़ें- किशनगंज : स्कूल में नशा मुक्ति पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, उत्कृष्ट छात्र-छात्राएं पुरस्कृत अन्य विजेताओं को भी मेडल द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.