साहिबगंज, जून 27 -- साहिबगंज। अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति व अवैध तस्करी निषेध दिवस पर जिलेभर में शुक्रवार को व्यापक जन-जागरुकता अभियान चलाया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज को, विशेषकर युवाओं को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करना और नशामुक्त तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश एवं प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया । जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की महत्वाकांक्षी योजना 'डॉन' के तहत विभिन्न स्थानों पर विशेष जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। यह भी पढ़ें- लालगंज में नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 'डॉन' योजना का लक्ष्य नशीले पदार्थों के ...