फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- नूंह। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने वार्ड नंबर-7, फिरोजपुर झिरका में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। टीम ने बताया कि नशा शरीर, परिवार और समाज के लिए घातक है और युवाओं का भविष्य खराब करता है। ग्रामीणों को "जिंदगी को हां, नशे को ना" अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। साथ ही साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन 1930 और नशा संबंधी सूचना के लिए हेल्पलाइन 1933 की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.