फरीदाबाद, फरवरी 11 -- नूंह। नूंह पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव नाई नगला में डोर टू डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। टीम ने लोगों से नशे से दूर रहने और जिंदगी को हां, नशे को ना अभियान से जुड़ने की अपील की। पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। उप-पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु लोहान ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना 112 और नशा संबंधी जानकारी 1933 पर देने को कहा। ग्रामीणों ने अभियान का समर्थन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...