नशा मुक्ति जागरूकता रथ को डीसी ने दिखाई हरी झंडी, पूरे जिले में चलाया जाएगा जनजागरण अभियान
जमशेदपुर, जून 12 -- पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की समाज कल्याण शाखा की ओर से नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से शुक्रवार को रवाना किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए गंभीर समस्या है। इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है, इसलिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत है। नशा मुक्ति जागरूकता रथ जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान, उससे बचाव तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के बारे में जानकारी देगा। यह भी पढ़ें- निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.