बिजनौर, फरवरी 11 -- साहू जैन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई द्वारा द्वितीय एक दिवसीय शिविर नशा मुक्ति जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। बुधवार को साहू जैन महाविद्यालय में डॉ. सरोज बाई के निर्देशन मे नशा मुक्ति जागरूकता दिवस द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत नशा मुक्ति की शपथ के साथ की गई। शिविर मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित प्रो. हरविंद्र सिंह ने कहा कि नशा एक संक्रामक रोग की तरह फैलता जा रहा है, इसे दूर करने के लिए सभी बुद्धिजनों को आगे आकर युवाओं मे जागरूकता फैलाने की अत्यंत आवश्यकता है। डॉ. नवीन द्विवेदी ने स्वयं सेविकाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के बारे मे जानकारी देते हुए एकीकृत पुनर्वास केंद्र के बारे मे अवगत कराया। स्वयं सेविकाओं द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.