नशा मुक्ति जागरूकता के लिए स्वयं सेवकों ने निकाली रैली
लखनऊ, अक्टूबर 7 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित विधि संकाय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों ने समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत व जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया। जागरूकता रैली का गेट नंबर 2 से हुआ।स्वयं सेवकों के हाथों में नशा विरोधी स्लोगन, पोस्टर और बैनर थे। द्वितीय परिसर के गेट नंबर 2 से रवाना होकर जानकीपुरम के प्रमुख मार्ग से होते हुए मुलायम तिराहे तक पहुंचे। इसके बाद जन-जागरूकता फैलाते हुए रैली मुलायम तिराहे से पुनः विश्वविद्यालयआकर संपन्न हुई। रैली के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने नशे को ना, जिंदगी को हां, स्वस्थ समाज की एक पुकार, नशा मुक्त हो देश हमारा और युवा शक्ति का यही संदेश, नशा मुक्त बने प्रदेश जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.