धनबाद, मार्च 24 -- धनबाद। नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को की गई। यह 28 मार्च तक चलेगा। डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार व डीडीसी सन्नी राज ने टॉर्च रैली को रवाना किया। डीसी ने युवाओं से अपील की कि 28 मार्च को लुबी सर्कुलर रोड पर आयोजित होने वाले वृहद नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। टॉर्च रैली विभिन्न प्रखंडों में पहुंचकर नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करेगी। मौके पर अपर समाहर्ता विनोद कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी के अलावा सीडीपीओ, सेविका, स्कूली छात्रा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.