हापुड़, जून 25 -- गढ़मुक्तेश्वर। नगर के शाहपुर रोड स्थित देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संवाद एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विद्यालय के वाहन चालकों एवं सहायकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब युवा वर्ग स्वयं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया। इ...