खगडि़या, जून 26 -- खगड़िया। अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को नशा मुक्त भारत के प्रधान कार्यालय, खुटिया मानसी मे नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ खगड़िया के अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, संघ के प्रधान सचिव अनिल कुमार व शिक्षक प्रभात कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हे सम्मान स्वरूप सम्मान पत्र, पुष्प माला और अंग वस्त्र भेंट किया गया। यशवंत को यह सम्मान नशा मुक्ति जन जागरुकता अभियान लम्बे समय से चलाने और जिला मे शतरंज खेल को गति प्रदान व अन्य समाजिक कार्यों के लिए दिया गया। सम्मान मिलने शतरंज विशेषज्ञ जेके जवाहर, सामाजिक कार्यकर्ता नितिन कुमार चुन्नु, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार, अंबुज कुमार पोद्दार, दीनानाथ चन्द्रवंशी, अभय कुमार विक्की, विवेक भगत आदि...