कानपुर, अगस्त 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और विवि कैम्पस को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता पदयात्रा निकाली। विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता के निर्देश पर निकाली गई पदयात्रा का संयोजन डीन कृषि डॉ. कौशल कुमार, डीन उद्यान डॉ. वीके त्रिपाठी, डीन सामुदायिक विज्ञान डॉ. सीमा सोनकर की देखरेख में हुआ। छात्रों ने शिक्षकों के साथ कैम्पस और आसपास इलाके में लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक किया और सभी को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. रामजी, डॉ. उमानाथ शुक्ला, प्रतीक बाजपेई, शिवम यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...